पूर्व सीएम फडणवीस ने श्री श्री ऋतेश्वर जी महाराज को किया सम्मानित
आफ्टरनून वॉयस ने पिछले 13 सालों से देश की 400 से अधिक हस्तियों को सम्मानित किया है, साल 2022 के लिए 1 मई को सम्मान समारोह में देश की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया है। जिन्होने राजनीतिक, समाजिक, व्यावसायिक, मनोरंजन और आध्यात्म की दुनिया में ना केवल समाज की नींव को मजबूत किया है बल्कि समाज में एक बेहतर योगदान भी दिया है।

भारत को एक नया भारत बनाने में योगदान दिया है, इसी कड़ी में इस बार आध्यात्मक की दुनिया में देश की समाजिक संस्कृति को ऊचाईयों पर पहुंचाने वाले सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी महाराज को भी सम्मानित किया गया है।
मुंबई में हुए इस सम्मान समारोह में सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी महाराज को अध्यात्मक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने सम्मानित किया है। ये अवार्ड आफ्टरनून वॉयस अखबार द्वारा दिया जाता है, ये सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कार्य करने उनकों प्रेरणा देने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है, वैदेही तमन ने आफ्टरनून वॉयस एंड द डेमोक्रेसी की संपादक हैं।

वो एक खोजी पत्रकार भी हैं, जो सभी बाधाओं से लड़ने में विश्वास रखती है, उन्ही के द्वारा ये पुरस्कार दिया जाता है, ये अवार्ड श्री श्री सद्गुरू ऋतेश्वर जी महाराज को समाजिक सरोकार और सनातन संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए दिया जा रहा है।





