मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

गजेन्द्र सिंह ने सचिन पायलट के सहारे सीएम गहलोत पर साधा निशाना

प्रकाशित: Jun 21, 2022 20:04रिपोर्ट: Navtej TV

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम गहलोत के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार गजेंद्र सिंह ने भरी सभा के मंच से कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट से अगर चूक नहीं होती तो मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान में भी ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट का काम चालू हो जाता।

CM Thackeray के मंत्री और विधायकों के बगावती तेवर क्या जल्दी गिरेगी सरकार

सिंह ने जयपुर के चौमूं में बीजेपी की जनआक्रोश रैली की सभा में कहते हुए सीमए गहलोत पर निशाना साधा। ERCP प्रोजेक्ट पर सीएम गहलोत राजनीतिक फायदे के लिए कुण्डली मारकर बैठे हैं उनको जनता की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा 13 जिलों के लोग प्यास से मर रहे है लेकिन राजस्थान सरकार कुछ नहीं कर रही है।

सरकार इसमें संशोधन करके आज भेज दे,तो 2 महीने में काम शुरू हो जाएगा लेकिन गहलोत सरकार इसे 2023 के चुनावों के समय केंद्र के पास भेजेगी और फिर जनता से वोट मांगेगी। लेकिन जनता सब जानती है 2023 में इनकी सरकार जाएगी और बीजेपी इस प्रोजेक्ट को सबसे पहले पास करेगी।

ERCP का विरोध मध्यप्रदेश के तत्कालीन कांग्रेस मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया और उन्होंने कहा यह योजना केन्द्र सरकार के नियमों के मुताबिक नहीं है। इसके बाद राजस्थान और मध्यप्रदेश के मंत्रियों-अधिकारियों की एक बैठक बुलाई तो गहलोत सरकार के मंत्रियों ने इसमें भाग लेना उचित नहीं समझा। लेकिन मध्यप्रदेश इसके लिए राजी हो गया लेकिन राजस्थान सरकार ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया।