मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

बप्पा को प्रसंन्न करने के लिए जरूर करें ये काम, फिर होंगे चमत्कार

प्रकाशित: Aug 30, 2022 20:35रिपोर्ट: Navtej TV

गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त 2022, बुधवार को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी का यह पर्व गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक यानि 10 दिन तक मनाया जाता है। इन दस दिनों में बप्पा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Noida के बाद अब Gurugram में भी थप्पड़ कांड, Video Viral

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अगस्त को शाम 4 बजे प्रारंभ होगी। देशभर में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को ही मनाई जाएगी। इस दिन गणेश जी की पूजा में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए और अगर ऐसा नहीं कर पाते है तो आपको बहुत बड़ी हानि हो सकती है।

इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए और अगर घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की हो तो घर की सफाई करनी चाहिए। 10 दिन तक घर में शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए और गरीबों को खाना जरूर खिलाना चाहिए।


इस दिन आपको व्रत जरूर रखना चाहिए और ऐसा करने से गणेश जी की कृपा आप पर बहुत जल्दी होगी। इस दिन मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए और घर में भी उनकी पूजा करनी चाहिए। पूजा में मिठाई के रूप में मोदक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।