मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

गणेश चतुर्थी पर इस मंत्र के जाप करने से दूर होगा हर दोष और मिलेगा मनचाहा फल

प्रकाशित: Aug 31, 2022 22:07रिपोर्ट: Navtej TV

हिंदू धर्म के प्रथम पूज्य श्री गणेश का जन्म आज ही के दिन हुआ था। हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। गणेश जी को घर लाने से सभी कष्ट और विध्न दूर हो जाती है। इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना होती है और एक विशेष मंत्र का जाप करने से आपके सभी दोष दूर हो जाएंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी 30 अगस्त 2022 को है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्री गणेश भगवान की पूजा करने सभी कष्ट दूर होते हैं। व्यक्ति के जीवन में काफी परेशानी आती है और सबसे ज्यादा परेशानी शादी-विवाह की होती है। ऐसे में उन लोगों को श्री गणेश जी विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए।

​​​​​​​

गणेश चतुर्थी पर ॐ भौमाय नम, और ॐ अं अंगारकाय नम मंत्र का जाप करने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी करते है। आज से लेकर 10 दिनों तक श्रीगणेश की पूजा होगी और इसके बाद विसर्जन किया जाएगा।