अनंत चतुर्दशी पर शुभ मुहूर्त में करें विसर्जन, जानें इसकी पूरी विधि
अनंत चतुर्दशी का व्रत करने वाले लोगों के लिए यह खबर उनके जीवन को सफल बना सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार अनंत चतुर्दशी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। लेकिन गणेशोत्सव के 10 दिन बाद अनंत चौदस के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।
10वें दिन गणेश जी की ढोल-नगाड़ों के साथ झांकियाँ निकाली जाती है और उन्हें जल में विसर्जित किया जाता है। शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है और ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश आपके जीवन से सभी परेशानियां दूर कर देते है।
कर्त्तव्य पथ पर Kangana ये क्या बोल गई! Statement on Bose and Sawarkar
अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त
अनंत चतुर्दशी पर पूजा का मुहुर्त 9 सितंबर 2022
सुबह 6 बजे से शाम 7 तक

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
दोपहर में गणेश विसर्जन का मुहूर्त 12 से 2 बजे तक
शाम को गणेश विसर्जन का मुहूर्त 5 बजे से शाम 6 बजे तक
गणेश विसर्जन की पूजन विधि
श्री गणेश को घर से इस प्रकार विदा करना चाहिए जैसें हम हमारे चहाने वाले इंसान को करते है।
विसर्जन से पहले गणेश को मोदक एवं फल का भोग लगाएं इसके बाद मूर्ति को बहते हुए जल में विसर्जन कर दें। इसके बाद कामना करें आप फिर जल्दी आना हम आपका इंतजार करेंगे और हमारे जीवन को सफल बनाए।


