मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत के मंत्रियों के बिगड़े बोल, सीएम ने दी चेतावनी

प्रकाशित: Nov 27, 2021 11:04रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान के नवनियुक्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों अपने बयानों को लेकर जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर छाये हुए है। हाल ही में गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद मंत्री बने गुढ़ा अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों की समस्या का समाधान करने के साथ कुछ ऐसी बात कह रहे हैं जो सरकार के लिए परेशानी बनती जा रही है। गुढ़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे कैसे बसपा की टिकट पर जीतते हैं और कांग्रेस सरकार में मंत्री बन जाते हैं।

बसपा से जीता कांग्रेस ने मंत्री बनाया
गुढ़ा ने कहा कि मैं चुनाव बसपा से जीतता हूं और कांग्रेस में जाकर मंत्री बन जाता हूं। जब कांग्रेस में दरी उठाने का टाइम आता है तो वह यंहा से निकल जाते है और बोल देता हुं की आप संभालो आपकी कांग्रेस। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले बसपा का टिकट लिया जीता फिर चुनाव जीता फिर कांग्रेस में और फिर मंत्री बन गया। फिर जनता से पुछते है की मेरे खेल में कोई कमी है क्या? इस वीडियो के बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो अभी का है या पूराना।
सड़के कैटरीना के गाल जैसी चाहिए
गहलोत सरकार के नये मंत्री जी ने पद संभालते ही राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने सड़क बनाने को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद कई लोगों ने मंत्री पर तंज करना शुरू कर दिया है। मंत्री ने चीफ इंजीनियर को अच्छी सड़के बनाने के लिए कह रहे थे कह रहे थे त​भी पब्लिक में से आवाज आई की। हेमामालनी के गालो जैसी होनी चाहिए। इस पर राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि हेमामालनी तो अब बूढ़ी हो गई है, कोई नई बताओ। इसके बाद पब्लिक से आवाज आई कि कैटरीना कैफ जैसी, तो राज्य मंत्री ने फिर कहा कि कैटरीना कैफ के गालों जैसी सडक़ बननी चाहिए।
सीएम गहलोत की सलाह
मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सही नहीं हैं। अगर कोई मंत्री अपनी सीमाएं लांघेंगे तो कोई भी इसे पसंद नहीं करेगा। पद की गरिमा को ध्यान रखते हुऐ ऐसे बयानों से बचना चाहिए।

जहरीली शराब पीकर मरने के बजाय सरकारी शराब पी ले
चिकित्सा और आबकारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने पद संभालते ही जहरीली शराब पीकर मरने से अच्छा तो सरकारी शराब पी ले। मंत्री ने कहा कि पटना में शराबंदी है तो वहां कितने लोग जहरीली शराब से मर गए। जहरीली शराब से मरने के बजाय तो अच्छा है कि सरकारी शराब का सेवन करें।