मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में बढ़ती रेप की घटनाओं पर मचा घमासान, प्रियंका और शाह को मिला न्योता

प्रकाशित: Mar 29, 2022 18:17रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में रेप की बढ़ती घटनाओं पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हो गयी है। कांग्रेस MLA जौहरीलाल मीणा के बेटे पर गैंगरेप का आरोप लगने के बाद तो जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। इस खबर के बाद बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्रेन का टिकट भेजा और आमंत्रित किया कि विधायक पुत्र के रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वह राजस्थान आए।

इसके बाद CM गहलोत ने पलटवार किया है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चार्टर प्लेन भेजकर राजस्थान आने का न्योता दिया है। गहलोत ने कहा भाजपा नेता राजस्थान में क्राइम को लेकर बार-बार प्रियंका गांधी को आमंत्रित करते हैं लेकिन उनको पता नहीं ​है कि प्रियंका किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं।

इंसानियत शर्मसार: बेटी के शव को कंधे पर रखकर 10 KM चला पिता

अमित शाह के लिए चार्टर प्लेन भेजकर निवेदन करते है कि वो राजस्थान आएं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था के संबंध में बात करें। गहलोत ने कहा- NCRB के आंकड़ों के राजस्थान में अपराध की कमी आयी है। राजस्थान में अपराध बढ़ने का कारण FIR पंजीकरण अनिवार्य करना बताया गया है।

अनिवार्य FIR का नियम आने के बाद से अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है और विपक्ष के साथ मीडिया इस पर सवाल खड़े करेगा। महिला अत्याचारों के मामले बीजेपी की सरकार से कम है और महिला अपराधों के लिए हर जिले में एडिशनल एसपी की नियुक्ति की गई है। अदालत से भी कोई अपराधी बच न सके, इसलिए लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति की है।