मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान में दिखी गुटबाजी

प्रकाशित: Apr 08, 2022 00:26रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान में सचिन पायलट भी शामिल हुई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , मंत्री हेमाराम चौधरी जी, महेश जोशी जी, ममता भूपेश जी, खाचरियावास,मंत्री सुभाष गर्ग जी, भवर सिंह भाटी जी, मोहन प्रकाश के साथ कई पीसीसी के पदाधिकारी एव हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO

पायलट ने कहा की पेट्रोल डीजल की रसोई गैस के जो दाम बढ़े हैं जिनमे अधिकाश सेस डाला है इस केंद्र की भाजपा सरकार को घमंड और अहंकार में बात करने की आदत है ,इस केंद्र सरकार की आर्थिक नीति देश को खोखला कर रही है। देश की संपत्तियो को बेचकर सीमित लोगो तक पैसा पहुचाया जा रहा है। कोरोना में सभी देशों ने सीधा लोगो को पैसे दिए लेकिन यहा की केंद्र सरकार ने ऐसा कुछ नही किया जिससे जनता को मदद पहुच सके।


20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा वितमंत्री के द्वारा की गई लेकिन वो पैसा कहा गया उसका पता नही है, केंद्र की यह पहली सरकार है जिसने सुप्रीम कोर्ट के जजो को राजनीतिक नियुक्तिया दी है , इस सरकार से लड़ना होगा , हम सब को मिलकर कांग्रेस की मेंबरशिप में गति लानी होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन दिन पहले ट्वीट करके आह्वान किया कि जयपुर के सिविल लाइन फाटक के पास महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन है। ज्यादा से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने से सभी लोग हैरान हो गए है। इस बात को लेकर पायलट और गहलोत की नाराजगी की बाते शुरू हो गयी।