मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पेपर लीक मामले में ईडी की एंट्री से गहलोत हुए आग बबूला, जल्द होगा बड़ा खुलासा

प्रकाशित: Jun 06, 2023 13:20रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में लगातार पेपरलीक की घटनाओं ने कई बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इन सभी मामलों में सरकार कर्मचारियों की मिलीभगत के साथ नेताओं के होने का दावा किया गया जा रहा है। पेपर लीक का मामला पूरी तरह से राजनीति बन गया है और पहले दिन से ही इनकी जांच सीबीआई से करवाने की बात कही जा रही है क्योंकि राज्य सरकार ने अभी तक पेपर लीक के असली सरगना को नहीं पकड़ा है।

पेपर लीक के मामले में ईडी की कार्रवाई 2 दिन से जारी है और इसको लेकर सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय मोदी सरकार हर राज्य में ऐसा खेल खेलती है जबकि राज्य सरकार अच्छे से इसकी जांच कर रही है। लेकिन राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा का नाम जब से आया है तब से इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करवानी की मांग चल रही थी। किरोड़ी लााल मिणा ने तो बहुत पहले आरोपियों के नाम उजागर कर दिए थे लेकिन इसके बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन अब ईडी की एंट्री से कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

ईडी ने इन सभी आरोपियों के घरों और ऑफिस को सील कर दिया है। ईडी की टीम जयपुर के कुछ नेताओं के परिचितों से पूछताछ करने की तैयार कर रही है। कल पूरे प्रदेश में 28 जगहों पर ईडी ने छापेमारी करी थी। ईडी पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के एक बड़े नेता के रिश्तेदार पर एक्शन हो सकता है। ईडी को सर्च के दौरान कई सबूत मिले हैं और इसके आधार पर ईडी की टीम बड़ा खुलासा कर सकती है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा, शेर सिंह मीणा, अनीता मीणा, विजय डामोर, सुरेश कुमार विश्नोई, सुरेश ढाका के परिजनों से ईडी पूछताछ कर रही है। नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों का लेनदेन हुआ है। ईडी को शक है कि कटारा अकेला अपने स्तर पर इतना बड़ा घपला नहीं कर सकता था और उसके साथ कई बड़े शामिल है। अगर इस जांच में पेपर चोरों का खुलासा होता है तो इसका असर कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम पर देखने को मिलेगा।