सरेंडर करते ही मलिंगा हुए कोरोना पॉजिटिव, 15 दिन की हुई जेल
राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस सरकार के लिए उनके ही नेता परेशानी बने हुए है और सरकार को समझ नहीं आ रहा है वह करे तो क्या करें। AEN के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस के विधायल गिरार्ज सिंह मलिंगा पर कार्यवाही करने की मांग उठती रही लेकिन कुछ नहीं हुआ कल अचानक उन्होंने अपने आप को सरेंडर कर दिया। आज कोट ने धौलपुर में SC-ST कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 15 दिन की जेल भेजने का आदेश दिया गया है।
लेकिन इस बीच विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो वह कोर्ट की बजाय अब हॉस्पिटल जाएंगे। विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारियों से मुलाकात की और सरेंडर किया था। इसके बाद सीआईडी सीबी उन्हें धौलपुर लेकर गई और धौलपुर सदर थाने में विधायक की गिरफ्तारी दिखाई गई।
विधायक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और कोर्ट में पेश किया गया। विधायक की ओर से जमानत याचिका दायर की गई जिसे कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए विधायक को 15 दिन की जेल भेजने का आदेश जारी किया है। लेकिन विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें जिला अस्पताल में क्वारैंटाइन किया है। विधायक को जमानत दिलाने के लिए अब हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।





