मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सरकारी स्कूल में हैवान टीचर, पहले बड़ी बहन का किया रेप, छोटी से करने लगा तो खुल गयी पोल

प्रकाशित: Mar 13, 2022 20:39रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में महिलाओं के रेप की घटनाएं इतनी तेजी से बढ़ रही है कि देश में प्रदेश का स्थान पहला हो गया है। लड़कियों के लिए अब स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे है और सरकारी स्कूल के टीचर ने एक नहीं दो लड़कियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि नागौर जिले के पांचौड़ी थाना इलाके के एक गांव की सरकारी स्कूल के टीचर ने 3 साल से एक छात्रा के साथ दो बार रेप कर चुका था। लेकिन जब इस हैवान ने लड़की की छोटी बहन के साथ रेप करने की ​कोशिश की तो उसने हिम्मत करके टीचर की इस करतुत को उजागर कर दिया।

पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!

तीन साल पहले साल टीचर उसे खाली पड़े क्लासरूम में ले गया और उसका रेप किया उस समय वह 9वीं क्लाश में थी। लेकिन डर के कारण किसी को इसके बारे में नहीं बताया लेकिन इसके बाद उसने एक बार फिर रेप किया जब वह 10वीं क्लाश में थी। शारीरिक शिक्षक ने दो बार रेप किया तो किसी को नहीं बताया और पढ़ाई छोड़ दी।


लेकिन हैवान ने अब उसकी छोटी बहन को अपने जाल में फंसाने लगा तो बड़ी बहन ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। बड़ी बहन को पता की उसकी छोटी बहन के साथ टीचर ऐसा कर रहा है तो उसने अपने साथ हुई घटना को घरवालों को बता दिया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने सरकारी स्कूल में PTI (शारीरिक शिक्षक) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।