मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

ज्यादा गुस्से को कम करेंगे ये ज्योतिष उपाय

प्रकाशित: Jun 29, 2022 22:18रिपोर्ट: Navtej TV

हम सब को इस बात का पता है कि चिंता तो चिता के समान है और क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। लेकिन कई लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है और इसके कारण उनके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आती रहती है। अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसके कुछ उपाय बताए गए हैं जो आपके गुस्से को कम कर देंगे।

पुलिस की नाकामी से Kanhaiya Lal का हुआ सिर कलम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुस्सा आने का मुख्य कारण ग्रह दोष को माना जाता है। बताया जाता है कि मंगल, सूर्य, शनि, राहु और चंद्रमा सही चाल में नहीं होते है तो व्यक्ति को अधिक गुस्सा आता है। मंगल अच्छा नहीं होता तो आवेश ज्यादा आता है।

अत्यधिक क्रोध आने वाले लोगों को सुबह नहाने के बाद मंदिर जाना चाहिए और माथे पर चंदन का लेप करना चाहिए चंदन के प्रयोग से आपका दिमाग शांत रहेगा और गुस्सा कम आएगा।


ज्योतिष में बताए गए उपायों के अनुसार आपको दिन में ज्यादा काम नहीं करना चाहिए और थोड़ी देर के लिए नींद लेनी चाहिए। अगर आपको ज्यादा तनाव है तो आप योग करना शुरू कर दें और मन को दूसरी तरफ बदलने का प्रयास करें।