नंदपुरी सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई हनुमान जयंती
पूरे देश में हनुमान जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस उपलक्ष में जयपुर के नंदपुरी स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन किया गया और आयोजन की शुरुआत महाआरती से हुई। मंदिर की ओर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम रखा गया है जिसमें कई लोग शामिल हुए थे।
Hanuman जन्मोत्सव पर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में महाअभिषेक!,VIDEO
आरती के बाद मंत्रों के जाप के साथ महाअभिषेक किया और भोग लगाया । इस कार्यक्रम में कई संतों ने भाग लिया। इस अवसर पर भोजन परसादी कार्यक्रम रखा गया और प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर के संतों ने बताया कि हर साल इस प्रकार का आयोजन किया जाता है और कलयुग के देवता के रूप में हनुमान जी को याद किया जाता है।
अब होगा भगवान की खंडित मूर्तियों और छायाचित्रों का विधिवत विसर्जन,VIDEO

आज शनिवार का दिन है और इस दिन ही हनुमान जयंती को होना बहुत सौभाग्य की बात है। इस दौरान मंदिर में आरती के साथ महाअभिषेक का कार्यक्रम देखते ही बन रहा था। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से फूलों और अन्य साजो समान द्वारा सजाया गय। इस दौरान मंदिर महंत अवधेश दास महाराज ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी और देश पर आने वाले संकटों से बचने की प्रार्थना की।





