मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी को जल्द मिलेगा नया कुलपति, सुधि राजीव दौड़ में सबसे आगे

प्रकाशित: Aug 05, 2022 18:17रिपोर्ट: Navtej TV

हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस विवि की जब से शुरूआत हुई है तब से लेकर आज तक इसमें कई प्रकार के विवाद देखने को मिले है कभी तो इसको बंद किया जाता है तो कभी कुलपति को लेकर विवाद होता है। लेकिन इन दिनों विवि को नया कुलपति मिलने की बात को लेकर चर्चा हो रही है। वीसी सर्च कमेटी ने नए कुलपति के लिए आए 30 आवेदनों में से 3 लोगों के नाम को राजभवन भेजा गया है।

नाबालिग बुआ ने माता बनने का ढोंग रचाकर भतीजी का सर किया धड़ से अलग!

इन 3 नामों में राजस्थान यूनिवर्सिटी के जनसंचार विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव भानावत, पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर शंभूनाथ सिंह और जोधपुर यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर सुधि राजीव का नाम शामिल है। लेकिन इन 3 नामों में से सबसे आगे सुधि राजीव का नाम है जो नए कुलपति बन सकते हैं।


यूजीसी के नियमानुसार इन तीनों के पास 10 साल का प्रोफेसर अनुभव है और इसी वजह से इन तीनों के नाम को प्राथमिकता दी गई है।