मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सौम्या गुर्जर और पत्रकारिता विश्वविद्यालय मामले में गहलोत सरकार को बड़ा झटका

प्रकाशित: Feb 01, 2022 21:42रिपोर्ट: Navtej TV

आज का दिन गहलोत सरकार के लिए अच्छा नहीं रहा पहले सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया और इसके बाद राज्यपाल ने भी सरकार के फैसलों पर रोक लगा दी है। गहलोत सरकार ने सौम्या गुर्जर के निलंबन मामले में फैसला आने से पहले ही ग्रेटर निगम की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई का कार्यकाल 2 महीने के लिए बढ़ा दिया है।

REET धांधली के विरोध में BJP का CM आवास पर घेराव की पूरी Live Report

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या गुर्जर को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट के सौम्या गुर्जर के निलंबन के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है। इस मामले में कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका लगा है और इस फैसले के बाद सौम्या गुर्जर के घर पर जश्न मनाया जा रहा है। इस फैसले के बाद सौम्या गुर्जर अपने पद पर फिर बहाल होगी। जयपुर नगर निगम ग्रेटर में आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के साथ अभद्रता के मामले में राज्य सरकार ने पिछले सौम्या गुर्जर को महापौर के पद से निलंबत कर शील धाबाई को कार्यवाहक मेयर बनाया था।

Kishan Bharwad Murder Case: क्या मौलवी के इशारे पर की गई Hindu लड़के की हत्या

वहीं बात करें हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर गहलोत सरकार को बड़ा झटका लगा है। कुलपति ओम थानवी द्वारा भर्ती किए जाने पर विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल को पत्र लिखा था और इसके बाद राज्यपाल ने इस पर रोक लगा दी है।


देवनानी ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय में भर्ती के लिए योग्यता को अपनी सुविधानुसार बदल दिया गया है और थानवी ने अपने विश्वविद्यालय में प्रचलित नियमों का उल्लंघन करके एक असिस्टेंट प्रोफेसर को डीन बना बनाया है। इस प्रकार के आरोपों के बाद राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने के निर्देश जारी किए है।