मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्‍थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

प्रकाशित: Aug 03, 2022 23:44रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्‍थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई और इस बीच कई जिलों में मूसलाधार बारिश होनी शुरू हो गई है। सबसे अधिक बारिश सिरोही के माउंट आबू में दर्ज की गई है।

सीएम अशोक गहलोत की अचानक खराब हुई तबीयत, जानें पूरी खबर

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्‍थान के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस बार औसत बारिश से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है और अगले 2 सप्ताह तक अच्छी बारिश होगी।

अच्छी बारिश के कारण कई बांधों का जल स्तर बढ़ा है तो कई बांध लबालब भर गए है। जोधपुर में बारिश के दौरान भारी जनहानी हुई थी लेकिन अब हालात सामान्य हो गए है। राजधानी जयपुर में भी अच्छी बारिश हो रही है और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।