राजस्थान में भारी बारिश, कोटा में बाढ़ के हालात तो बीसलपुर के गेट खोलने की तैयारी
राजस्थान में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है और इसके कारण उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 5 से 10 इंच तक बरसात हुई है। लगातार तेज बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर हैं जिसके कारण कई हादसे भी हो रहे है। जयपुर की लाइफ लाइन कह जाने वाले बीसलपुर बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है तो अगले एक से दो दिन में गेट खोलने की तैयारी की जा रही है। कोटा संभाग की नदियां खतरे के निशाने के उपर बह रही है।
हाथ में तिरंगा लेकर मांगा रोजगार तो पुलिस ने डंड़ों से कर दिया लहूलुहान!
कोटा संभाग के 50 से अधिक गांव पानी में डूब चुके है और प्रशासन की टीमें फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटी हुई है। कालीसिंध बांध के 26 गेट खोल दिए गए है जिनसे 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज के भी अधिकांश गेट खोल दिए गए है। कोटा के कैथून कस्बे में पानी भरने से बाढ़ की स्थिति बन गई। मौसम विभाग की माने तो 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक तेज हो गई और गंभीरी डेम से पानी छोड़े जाने के बाद त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 7 मीटर हो गया है। जिसके चलते बांध आने वाले दिनों में पूरी तरह से भर जाएगा और इसके बाद बांध के गेद खोल दिए जाएंगे। राजस्थान में इस बार सामान्य से 45 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।





