जयपुर के चाकसू में खड़ा हुआ हिजाब विवाद, कॉलेज में एंट्री नहीं मिलने पर लगाए नारे
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब राजस्थान तक पहुंच गया है। जयपुर के चाकसू में कस्तूरी देवी कॉलेज में हिजाब विवाद खड़ा हो गया है और इसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ कॉलेज में विरोध करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन ने पहले ही कॉलेज यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में आना शुरू कर दिया।
जब उनको कॉलेज में आने की एंट्री पर रोक लगाई तो विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य भवन का गेट बंद कर दिया। यह मामला अब आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी होगा और इसी वजह से सरकार इस मसले पर विचार कर रही है की इस प्रकार के विरोध से कैसे बचा जाएं।

कॉलेज पहुंची छात्राओं ने इसे सही करार दिया और कहा कि उन्हें इस बात की अनुमति संविधान से मिली हुई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर मामला शांत करवाया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं को यूनिफॉर्म में आने के लिए काफी लंबे समय से बोला जा रहा था लेकिन इसके बाद वह प्रबंधन की बात को नजरअंदाज करते हुए बुर्का-हिजाब पहनकर कॉलेज आना जारी रखा।





