डॉन देवा गुर्जर की मौत के बाद मचा बवाल, पथराव के बाद रोडवेज की बसें फूंकी
हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की सोमवार को हथियारों से लैस 8-10 बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को रावतभाटा में कोटा बैरियर डैम रोड पर सैलून में दिनदहाड़े बोराबास निवासी 40 वर्षीय देवागुर्जर पर धारदार हथियारों, कुल्हाड़ी, रिवाल्वर से हमला कर दिया। जब यह हमला हुआ तब देवा अपने वाहनों की मरम्मत कराने के लिए आया था और उसके साथी भी उसके साथ लेकिन वे किसी काम के लिए इधर उधर चले गए।
Scientist की Wife ने अपने ही घर में लूट का बनाया ये प्लान!
देवा की दुकान पर सेविंग बनाने के लिए गया तो उसी दौरान 2 वाहनों में आए 10 से 15 लोगों ने हमला बोल दिया। हमले के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर हंगामा हो गया। मोर्चरी पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी करने शुरू कर दी तो पुलिस ने लाठियां चलाकर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद लोगों ने सड़क पर टायर जलाए और आक्रोशित भीड़ ने दो रोडवेज की बसों को आग के हवाले कर दिया।
हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर कई गंभीर वारदात कर चुका है अैर देवा के खिलाफ विभिन्न थानों में अपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। वह सोशल मीडिया पर देवा डॉन के नाम से जाना जाने लगा और यहां तक कि उसने कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर रखी थी।

कोटा से रावतभाटा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया है जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। देवा गुर्जर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर था और उसके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं। देवा गुर्जर के नाम से इलाके के लोगों में भी काफी खौफ था। व्यापारियों ने बाजार बंद करके अपना रोष जताया है तो स्थानीय लोगों में वारदात के बाद भय का माहौल बना हुआ है।





