मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

होलिका दहन 2022: होलिका दहन के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, हो जाएंगे बर्बाद

प्रकाशित: Mar 16, 2022 21:40रिपोर्ट: Navtej TV

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका का त्योहार मनाया जाता है और इस बार 17 मार्च का यह पर्व मनाया जा रहा है। होलिका दहन के पीछे एक प्राचीन कथा जुड़ी है जिसके कारण होलिका का दहन किया जाता है। दहन करने का भी शुभ मुहूर्त होता है और उसी समय उसका दहन करना जरूरी होता है। बताया जाता है कि भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप ने होलिका की गोद में बैठाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था लेकिन होलिका खुद ही जल गयी और इसी वजह से हर साल होली का पर्व मनाया जाता है। दहन का त्योहार मनाया जाता है. होलिका दहन का मतलब बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

20 ज्यादा Kashmiri Pandits को उतार दिया मौत के घाट,VIDEO

होलिका दहन के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

होलिका दहन का मतलब है कि किसी बुराई का अंत होना और इसी वजह से नवविवाहित महिलाओं को इस अग्नि को जलते हुए नहीं देखना चाहिए। अगर वह ऐसा करती है ​तो उनकी जिंदगी में बड़ी मुश्किले आ सकती है।

होलिका दहन के दिन आपको किसी प्रकार का उधार नहीं देना चाहिए अगर आप ऐसा करते है तो धन की देवी लक्ष्मी आप के घर से चली जाएगी। व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

​​​​​​​

होलिका दहन के दिन आपको गोबर से बनी चीजों को अग्नि में डालना चाहिए और ऐसा करने आपके जीवन से भी दोष दूर हो जाएंगे।

होलिका दहन के लिए पीपल, बरगद और तुलसी की लकड़ी का इस्तेमाल नही करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव होंगे जिससे आपकी जिंदगी में खुशहाली आएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 15 मिनट तक ही रहेगा।