होलिका दहन पर करें ये गुप्त टोटका, बदल जाएगी किस्मत और होगी पैसों की बारिश
बुधवार, 8 मार्च 2023 को होली का त्योहार मनाया जाएगा और इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है। लेकिन होली का दहन करने की एक प्राचीन पंरपरा है जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में इसे मनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टोटके करने के बारे में बताने जा रहे है जो आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव कर सकते हैं और इससे आपकी जिंदगी खुशीयों से भर देगा। इस प्रकार के टोटके करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिससे आपको इसका पुरा लाभ होगा।
होलिका दहन के गुप्त टोटके:-
1- होली से पहले शनि देव का प्रकोप कई राशियों पर दिखाई देगा लेकिन इससे बचने के लिए आपको एक ऐसा गुप्त टोटका करना होगा। होलिका दहन के समय आपको राई—सरसों के साथ कुछ मिठाई और तेल का अर्पण करना होगा। इसके बाद उसकी राख को लाल कपड़े में बांधकर अपने साथ रखनी होगी।
2- बुरी नजर एवं जादू टोने के असर से बचने के लिए होलिका की अग्नि में आपको नमक और लाल मिर्च डालनी होगी। ऐसा करने से आपके जीवन से सारी बलाएं टल जाएंगी।
3- अगर आपके जीवन में पैसों की समस्या बनी हुई है तो आपको होलिका दहन के समय पीली सरसों डालनी होगी। ऐसा करने से आर्थिक समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
4- होलिका दहन के बाद जो राख होती उसको घर में रखने से आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होगा। ऐसा होने से आपके जीवन और परिवार में शांति बनी रहेगी।
5- बताया जाता है कि शत्रुओं का नाश करने के लिए आपको होलिका दहन के समय एक कागज पर अपने दुश्मन का नाम लिखकर जला देगें तो उनसे हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।





