मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इस कारण हमेशा फटी रहती है आपकी एड़िया,जानें इसका रामबाण इलाज

प्रकाशित: Feb 26, 2022 19:50रिपोर्ट: Navtej TV

कई लोगों को हमेशा फटी एड़ियों की समस्या के कारण परेशान होना पड़ता है और इसी वजह से उनको कई बार शर्मिदंगी भी उठानी पड़ जाती है। यह एक ऐसा दर्द है जिसके कारण इंसान अच्छी तरह से चल भी नहीं पाता है और उसको हमेशा असहनीय दर्द सहना पड़ता है। यह बीमारी हमारे शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी के कारण होती है जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता है और इससे निजात पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करने शुरू कर देते हैं।

कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार

हमारे शरीर को स्वस्थ बनाकर रखने के लिए प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन कई बार इन चीजों की कमी होनी शुरू हो जाती है। विटामिन्स के कमी के कारण होंठ फटने के साथ एड़िया भी फटनी शुरू हो जाती है कई लोगों को कमजोर दांत, हड्डियां कमजोर के साथ मसूड़ों से खून आना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं विटामिन्स की कमी के कारण एड़ियों की समस्या होनी शुरू हो जाती है।

विटामिन बी 3: इसकी कमी के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां होनी शुरू हो जाती है। जिसमें से प्रमुख बीमारी शरीर में खुजली होने के साथ त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है।

विटामिन सी- इसकी कमी से मसूड़ों और स्किन की समस्या को होना शुरू हो जाता है। इसके कारण मसूड़ों से खून आना, बालों का झड़ना और घाव भरने में देरी होना शुरू हो जाता है।


विटामिन ई- इसकी कमी से स्किन और बालों को नुकसान होता है और एड़िया फटनी शुरू हो जाती है। इस बात की कम लोगों को होती है और वह विटामिन को लेकर किसी प्रकार का उपाय नहीं करते हैं।

फटी एड़ियों के कारण स्किन ड्राईनेस होती है और इसको कोमल बनाने के लिए ​क्रीम्स या तेल का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले एड़ियों का साफ करके उन पर सरसों का तेल या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना नहीं भूलें।