मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

आपके हनीमून का मजा बिगाड़ देगी ये गलतियां

प्रकाशित: Nov 26, 2021 12:24रिपोर्ट: Navtej TV
सभी कपल के लिए हनीमून एक ऐसी ट्रिप होती है जो उनको हमेशा याद रहती है। आज के समय में सभी कपल शादी के बाद एक दूसरे के साथ समय बीताने व एक दूसरे को समझने के लिए हनीमून पर जाते हैं। लेकिन आपको हनीमून की प्लानिंग कुछ इस तरह करनी चाहिए जो आपके इस ट्रिप को हमेशा यादगार बना देता है। लेकिन कई कपल्स इस ट्रिप के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठते है जो उनके मजे को सजा में बदल देती है। आइए जानते है कि हनीमून पर ऐसी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

सेहत का ध्यान रखकर करें तैयारी- आपको हमेश इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप घूमने की प्लानिंग बनाये तो हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखकर ही जाएं। अगर आप हनीमून की प्लानिंग करें तो अपने सेहत को ध्यान में रखते हुए ही अपनी जगह का चुनाव करें।
सोशल मीडिया से दूरी बनाना- हनीमून पर आपको पार्टनर के साथ ज्यादा समय ​बीतना चाहिए ना की सोशल मीडिया पर। अगर आप सोशल मीडिया से दूर नहीं रहते है तो आपका पार्टनर आप से दूर हो जाएग और आपका हनीमून आपके लिए सजा बन सकती है।
खान-पान का ध्यान रखें- आप हनीमून के दौरान अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गलत खान के कारण आप बीमार हो सकते है और आपका हनीमून आपके लिए सजा बन जाएगा। आप अपने हनीमून से ज्याादा अस्पताल जाने के बारे में सोचेंगे।
बजट का ख्याल रखना- हनीमून को यादगार बनाने के लिए आप अपनी पूरी सेविंग खर्च कर दें लेकिन इसके बाद आपको बजट की कमी हो जाएं तो यह आपके लिए परेशानी बन सकती है। हनीमून का बजट आप पहले से ही तैयार करें ताकि आपका ज्यादा पैसा बच जाएं।