मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में हॉर्स ट्रैडिंग की सुगबुगाहट हुई तेज, कांग्रेस की बढ़ी परेशानी!

प्रकाशित: Jun 04, 2022 22:15रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में 4 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस में बगावत हो गई है और सीएम गहलोत इस बागावत को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए विधायकों के साथ कांग्रेस के 3 विधायकों ने भी नाराजगी जताई है और इसी वजह से कांग्रेस को खरीद फरोख्त का डर लग रहा है।

विधायक की मर्सिडीज में नाबालिग से गैंगरेप!

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की बात कह रहे है लेकिन उनके विधायक जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उदयपुर नहीं जा रहे हैं वह जयपुर में रहकर नाराज विधायकों से बात कर रहे हैं। चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए कांग्रेस निर्दलीय विधायकों के साथ उदयपुर में ठहरी है।

सूत्रों का दावा है कि निर्दलीय विधायकों के साथ कांग्रेस के कई विधायक उदयपुर नहीं जा रहे हैं और इसी वजह से कांग्रसे की परेशानी बढ़ रही है। बसपा के छह विधायकों में से एक विधायक उदयपुर में है तो सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढा, एससी आयोग के अध्यक्ष और विधायक खिलाडी बैरवा, विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाए है।

राजेन्द्र गुढा, लखन मीणा, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना और वाजिब अली सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन अवाना को छोड़कर सभी विधायक अपना हक मांग रहे है और अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने 126 विधायकों के साथ होने का दावा किया है और जीत के लिए 123 वोट की जरूरत है।


कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के पास संख्या बल नहीं होने के बाद दूसरे उम्मीदवार का समर्थन किया और इसी वजह से हॉर्स ट्रैडिंग की संभावना बढ़ गई है। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक पार्टी से नाराज है और निर्दलीय विधायक उनके साथ है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।