राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा बड़ा झटका, बिजली के दामों में होगा भारी इजाफा
राजस्थान में बिजली संकट के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने महंगी दरों पर बिजली खरीदने की तैयार कर ली है। सरकार ने पहले कहा था कि बिजली के दामों में इजाफा नहीं होगा लेकिन इसके बाद भी बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका देने की तैयारी कर ली है। अगले महीने बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज के नाम से लोगों को बढ़े हुए बिजली बिल मिलेंगे।
राजस्थान ऊर्जा विकास निगम ने अप्रैल-मई 2022 की बिजली 11 रुपए से ज्यादा की दर से प्रति यूनिट खरीदने को मंजूरी दे रही है। इससे पहले फरवरी 5.34 रुपए से 6.75 रुपए प्रति यूनिट की रेट पर खरीदी जा रही थी। 1 मार्च से 31 अगस्त तक हर महीने के हिसाब से अलग-अलग टेंडर खोलकर बिजली खरीद की अनुमति दी है।
ज्यादा गर्मी को देखते हुए 100 मेगावाट बिजली पर 11 रुपए 15 पैसे प्रति यूनिट की रेट पर खरदी है। तीनों बिजली डिस्कॉम्स- जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगम ने यह फैसला किया है। केंद्र सरकार ने पहले कई राज्यों को चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बिजली संकट गहरा सकता है। इन राज्यों में राजस्थान का नाम भी शामिल था।

गर्मी में लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है सरकार ने पहले 50 यूनिट फ्री बिजली देकर राहत दी थी। लेकिन इसके बाद बिजली के बिस से बड़ा झटका दिया है।





