मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत की करीबी मंत्री के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

प्रकाशित: Sep 07, 2022 17:03रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों देश भर में सीबीआई और आयकर विभाग का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इस एक्शन पर पूरा विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहा है लेकिन केंद्रीय एजेंसियां भी एक्शन करने में पीछे नहीं दिख रही है। दिल्ली में सीबीआई के एक्शन के बाद अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।

गणेश उत्सव में हनुमान जी की नाचते-नाचते मौत!

आयकर विभाग की ओर से बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है जिसमें राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के 50 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। राजेन्द्र यादव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी मंत्री हैं और उनके कई प्रकार बिजनेस है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर रेड मारी है।

राजस्थान सरकार में गृह विभाग के राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव पर का बहुत बड़ा कारोबार है। सबसे ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी जयपुर और कोटपुतली में की जा रही है। मिल डे मिल और पौष्टिक आहार निर्माता और सप्लायर के घर, फैक्ट्री, कार्यालय, गोदाम पर जांच चल रही है।


छापेमारी में आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। आयकर विभाग को जानकारी मिली है कि ठेके लेकर बड़ा घालमेल किया जा रहा है और इसी वजह से छापेमारी की गयी है।