मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे धनखड़

प्रकाशित: Sep 08, 2022 22:10रिपोर्ट: Navtej TV

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचे जहां उनका गांव वालों ने जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। झुंझुनू जिले में पहली बार अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और उनके सम्मान पलक पावड़े बीछा दिए।

धनखड़ हेलीकॉप्टर से पहुंचे और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय स्कूल पहुंचे और एक स्कूल की आधारशिला रखी। धनखड़ सालासर बालाजी और खाटूश्यामजी मंदिर में भी धोक लगाएंगे।

​​​​​​​

इस अवसर पर झुंझुनू के सांसद नरेंद्र कुमार, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ममता भूपेश और स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें। जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे और शाम को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक समारोह में शामिल होंगे। इस दौरे को आने वाले चुनावों से जोड़ा जा रहा है।