राजस्थान एसीबी ने घूसखोरों पर कसी नकेल, 100 दिन में बना दिया ये नया रिकॉर्ड
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूसखोरों के खिलाफ जबरदस्त कार्यवाही करके दिखा दिया है कि भ्रष्टाचार करने वालों को अब किसी भी हालात में नहीं बख्शा जाएगा। एसीबी ने साल 2022 के शुरुआती तीन महीनों में घूसखोरों पर ऐसी नकेल कसी है की कोरोडों रूपए के भ्रष्टाचार का खुलासा किया है।
एसीबी ने पिछले तीन साल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल के शुरूआती 3 महीनों में घूसखोरों के ट्रेप की कार्रवाई बहुत ज्यादा हुई है। एसीबी ने साल 2022 के 100 दिनों में 120 से ज्यादा घूसखोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इतनी ज्यादा कार्यवाही के बाद अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।
एसीबी के आंकड़ों के 90 दिनों में भ्रष्टाचार के 107 प्रकरण दर्ज किए हैं और इनमें 103 घूसखोरों को ट्रेप किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के 2 मुकदमें भी शामिल है, एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। भ्रष्टाचार के केसों में चालान पेश करने का आंकड़ा भी बहुत ज्यादा रहा है।

एसीबी राजस्थान ने 121 प्रकरणों में नतीजा कोर्ट में पेश कर निपटा दिया और इसमें 15 मुकदमों में एफआर लगी है। हाल ही में एसीबी ने बॉयो फ्यूल अथोरिटी के सीईओ सुरेंद्र सिंह राठौड़ पर बड़ी कार्यवाही करते करोड़ों रूपए का खुलासा हुआ है।





