जयपुर शहर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री गहलोत का फूंका पूतला
जयपुर शहर भाजपा की ओर से शहर की खराब सड़कें और सफाई व्यवस्था खराब होने जैसी कमई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय में प्रवेश करने के दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। भाजपा द्वारा जनहित की समस्याओं के निवारण हेतु 6 सिंतबर को हेरिटेज को ज्ञापन दिया था लेकिन इसके बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर यह प्रदर्शन किया गया।
बड़ी चौपड़ पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला फूंका। इसके बाद प्रदर्शनकारी हैरिटेज मुख्यालय की तरफ बढ़े तो पुलिस के जवानों ने मुख्य गेट बंद करके रोक दिया।
यह बात किसी से छूपी हुई नहीं है कि शहर में बारिश के बाद सड़कों का हाल खराब है और कई जगह रोड़ लाईट नहीं है तो कई जगह आवारों पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। सरकार और प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब प्रदेश के राजधानी का यह हाल तो अन्य इलाकों की स्थिति कैसी होगी। सीएम गहलोत ने कई बार कहा है कि जनता का काम करों नहीं तो जनता चुनावों में वोट नहीं देगी। हैरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर और कमिश्नर विश्राम मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।





