मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

घूसखोर CEO निकला 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक,एसीबी के उड़े होश

प्रकाशित: Apr 08, 2022 20:05रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में एसीबी टीम को बड़ी सफलता मिली है और बायोफ्यूल अथॉरिटी के सीईओ सुरेंद्र सिंह राठौड़ के पास मिली संपत्ति देखकर उसके होश उड़ गए है। घूसखोर CEO को 5 लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। एसीबी को राठौड़ के घर और फ्लैट से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और महंगी शराब मिली है।

इस कार्यवाही के दौरान महंगी कार के साथ-साथ करोड़ों रुपए की जमीनों के दस्तावेज मिलने के बाद अनुमान लगाया जा हरा है कि इनकी कीमत लगभग 100 करोड़ से ज्यादा है। राठौड़ की लग्जरी लाइफ देखकर हर कोई हैरान हो सकता है। एसीबी के अधिकारियों का मानना है कि जांच चल रही है और आने वाले दिनों में राठौड़ के पास से और सम्पत्ति के बारे में पता चल सकता है।

Police ने BJP MLA के खिलाफ लिखने वाले Reporters को किया अर्ध नंगा

13 साल से अधिक का समय हो गया है और राठौड़ बायोफ्यूल प्राधिकरण में विभागाध्यक्ष के पद जमा हुआ है। इस दौरान तीन बार सरकार बदली, लेकिन किसी ने राठौड़ की सीट तक नहीं बदल पायी। जुलाई 2009 से राठौड़ बायोफ्यूल प्राधिकरण में विभागाध्यक्ष के पद पर तैनता है। राठौड़ से पहले 3 साल में में 7 अधिकारियों का तबादला हो गया था।


झोटवाड़ा में प्लाट नम्बर ए 181 तारा नगर ए यमुना पथ
झोटवाड़ा में प्लाट नम्बर ए 180तारा नगर ए यमुना पथ
झोटवाड़ा में प्लाट नम्बर ए 32 तारा नगर ए यमुना पथ
सहकार मार्ग स्थित पिनेकल प्लैट नम्बर 1202 12वीं मंजिल
वैशाली नगर गुरू जंभेश्वर नगर ए क्वीन्स रोड गांधी पथ
गोकुलपुरा शिव विहार कालवाड रोड प्लाट नम्बर 126, 235.83 वर्गगज
कुबेर कॉम्पलेक्स गांधी पथ में दुकान ऑफिस संख्या 620,621,623,624,

इतनी संपत्ति कमाने के लिए उसने कितनी रिश्वत ली होगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और घर में 5 करोड़ से ज्यादा कैश गिनने के लिए नोट गिनने की मशीने तक लगाई गयी है।