मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान: दबंगों के खौफ के कारण पुलिस सुरक्षा में निकली IPS की बिंदोरी, जानें पूरी कहानी

प्रकाशित: Feb 17, 2022 21:01रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर जिले के शाहपुरा में स्थित भाबरू थाने का ग्राम भगतपुरा इन दिनों बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस चर्चा का कारण जयसिंहपुरा निवासी आईपीएस सुनील कुमार धनवंता की बिंदौरी को भारी पुलिस बल और प्रशासन के जाब्ते की मौजूदगी में निकालाने को लेकर हो रही है।

बताया जा रहा है कि इस गांव में पहले भी दलित दूल्हों की बिंदौरी निकालते समय मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी है। इसी वजह से पुलिस प्रशासन ने गांव को छावनी में बना दिया और इसके बाद बिंदौरी निकालकर पुलिस ने दबंगों के हौसले पस्त कर दिए।

बिंदोरी के समय एडीएम, एसडीएम सहित कई बड़े आला अधिकारी गांव में रहे और शाम को पुलिस सुरक्षा में आईपीएस दूल्हे की बिंदौरी निकाली गई।

आईपीएस धनवंता की 18 फरवरी को शादी होगी। बिंदोरी के समय दलित दूल्हों के साथ मारपीट के घटनाएं कई बार हुई है और इसके कारण पुलिस प्रशासन के साथ कानून व्यवस्था की पोल खुली थी। इस प्रकार की घटनाएं होना पूरे समाज के लिए शर्म की बात है जो इस प्रकार की सोच रखते हैं।