मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर बर्खास्त, निकाय चुनाव के लिए अयोग्य घोषित

प्रकाशित: Sep 27, 2022 16:41रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर ग्रेटर निगम मेयर सौम्या गुर्जर को बर्खास्त कर दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है और इसके बाद सौम्या निकाय चुनाव के लिए 6 साल के लिए अयोग्य घोषित हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की कॉपी मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई है।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

23 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में निर्णय दिया था। कोर्ट ने 2 दिन तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करने के लिए कहा था और दिया हुआ समय पूरा हो गया था। सरकार किसी अन्य को मेयर का पद दे सकती है।


सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अजय ओक और जस्टिस संजय किशन कौल ने ये आदेश सुनाया है। सरकार न्यायिक जांच की रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है। मेयर सौम्या गुर्जर के साथ तीन पार्षदों को दोषी पाया गया था।