मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर नगर निगम हैरिटेज उप चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को मिली जीत

प्रकाशित: Dec 23, 2021 16:42रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर नगर निगम हैरिटेज के दो वार्डों में उप चुनाव में बीजेपी ने सत्ता पक्ष को कड़ी टक्कर दी है। वार्ड नम्बर 57 में भाजपा के हिमांशु ढलेत ने कांग्रेस के महेश तम्बोली को 300 से ज्यादा वोट से हराया है। वहीं वार्ड नम्बर 97 में बेजेपी ने कांग्रेस की सुनीता देवी को कड़ी टक्कर दी लेकिन 11 वोट से हार गयी है। जीत का अंतर कम होने के कारण भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी के इलेक्शन एजेंट ने रिकाउंटिंग का प्रार्थना पत्र भी लगाया लेकिन इस रिटर्निंग अधिकारी ने इस मांग को खारिज कर दिया।

हिमांशु ढलेत दिवंगत महेंद्र ढलेत के बेटे हैं और इस जीत पर हिमांशु ने अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वार्ड में सीवर लाइन डलवाना, सड़कों की मरम्मत जैसे कई कार्य नहीं हो रहे है और ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।

ओमिक्रॉन से मौतों का सिलसिला हुआ शुरू, पीएम मोदी लेंगे ये बड़ा फैसला

सबसे पहले वार्ड 57 की मतगणना शुरू हुई और 13 EVM के वोटों की गिनती हुई है। हैरिटेज में कांग्रेस का मेयर है तो गैटर में बीजेप का मेयर बना हुआ है।

हेरिटेज के वार्ड 57 और 97 में पार्षदों के निधन के बाद खाली हुए और अब उपचुनाव हुआ है। उप चुनाव के लिए वार्ड 57 और 97 में चार-चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। वार्ड 57 के महेन्द्र कुमार का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था तो वार्ड 97 से साल माया देवी का कोरोना की दूसरी लहर में निधन हो गया था।