जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर पैसे मांगने वाली गैंग का हुआ खुलासा
पिछले दिनों जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर एक घर में लूटपाट करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। जयपुर, भांकरोटा थाना पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस वर्दी और बाइक जब्त की है। पुलिस वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाली गैंग के आरोपी एमपी के बताए जा रहे है। इस गैंग की जानकारी पुलिस वालों को चाय बनाने वाले दी।
खाद्य संकट से जूझ रही दुनिया के लिए Pm Modi ने कहीं ये बड़ी बात!
बदमाश पुलिस वर्दी में सिरसी रोड स्थित चाय की दुकान पर गए और जब चाय बनाने वाले उनसे उनकी पोस्टिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने खुद को सीआईडी पुलिस में होना बताया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर चारों फर्जी पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने मानसरोवर, प्रताप नगर और खोह नागोरियान में वारदात करने की बात स्वीकार की है।

आरोपी गलियों में घूमकर गैस चूल्हे की मरम्मत करने का काम करते है। रुपयों की तंगी के चलते पुलिसकर्मी बनकर रुपए ऐंठने का प्लान बनाया। यह लोग पहले जानकारी लेते फिर घटना को अंजाम देते थे। जयपुर के करधनी थाना इलाके भंवरसिंह नरूका की पत्नी ब्रिजेश कंवर पर हमला किया था।





