जयपुर में 10 दिन बाद फिर दिनदहाड़े व्यापारी के शोरूम में डकैती
प्रदेश की राजधानी इन दिनों अपराधियों का गढ़ बन गया है और लगातार डकैती होने से सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही है। करीब दस दिन पहले शहर में एक व्यापारी पर आईटी के अधिकारी बनकर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया और 3 करोड़ की लूट को अंजाम दिया था।
उस घटना के अपराधी अभी तक नहीं पकड़े गए है और आज दोपहर 11 बजे एक और व्यापारी को पांच बदमाशों ने लूट लिया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पांच बदमाशों ने करणी विहार थाना क्षेत्र में एक टिम्बर बिजनेसमैन के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने शोरूम मालिक और उसके कर्मचारियों को पिस्टल के दम पर बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए।
2 बाइक पर 5 नकाबपोश बदमाश आए और शोरूम के वर्कर को पकड़कर अंदर ऑफिस में ले गए। बदमाशों को देखकर व्यापारी विवेक डर गया और गोली मारने की धमकी देने लग गए। दिनदहाड़े हुई डकैती से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बदमाश करीब 10 मिनट में डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। डकैती की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है।





