मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सप्ताह में चार दिन की बजाएं सातों दिन जयपुर से बैंकॉक फ्लाइट, जल्द होगी शुरू

प्रकाशित: Sep 30, 2022 14:27रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही जयपुर से कत्तर के लिए सीधी फ्लाइट और बैंकॉक के लिए रोजाना फ्लाइट शुरू हो जायेगी। इसके लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपना विंटर शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल में 3 एयर लाइन्स कंपनियों ने 4 देशों में नई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू करने के लिए प्रस्ताव दिया है। अगर विंटर सीजन में ये फ्लाइट्स शुरू होती है तो जयपुर से मलेशिया और कतर देश के लिए सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी।

Ankita के हत्यारे का अय्याशी भरा Resort, Bulldozer चलाकर BJP ने पार्टी से निकाला

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रबंधन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अभी जयपुर से मस्कट और बैंकॉक, दुबई, शारजहां, के लिए फ्लाइट्स जा रही है। बैंकॉक के लिए सप्ताह में 4 दिन जबकि दुबई, शारजहां और मस्कट के लिए डेली फ्लाइट है। अब तीन एयरलाइन्स कंपनियों ने 4 और नई फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे सर्दियों के सीजन में शुरू की जाएगी। हालांकि कंपनियों ने अभी उड़ान की डेट घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि दीपावली बाद से इन फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।



रोजगार के लिए शेखावाटी समेत कई हिस्सों से लोग दुबई, शारजहां, मस्कट और दोहा जाते है। ऐसे में अब जयपुर से ही सीधे दोहा के लिए फ्लाइट शुरू होने से लोगों को फायदा होगा। बैंकॉक के लिए अभी जयपुर से केवल एक फ्लाइट है, जो सप्ताह में 4 दिन चलती है। इसके अलावा कुआलालंपुर के लिए अभी कोई फ्लाइट नहीं है। यहां जाने के लिए लोग दिल्ली जाते है। इस फ्लाइट के शुरू होने से लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।