ध्वजारोहण के साथ रामदेवरा मेले का हुआ आगाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भादवा शुक्ला द्वितीया से जैसलमेर में 638 वां बाबा रामदेव मेले का आगाज सोमवार से हो गया है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती के अवसर पर बाबा की समाधि के मस्तक पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ है। कोरोना के कारण पिछले 2 साल से श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच रहे थे लेकिन इस बार पूरी तरह छूट होने के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इस जंगल में आते ही हो जाती है सुसाइड करने की इच्छा, जो गया लौटकर नहीं आया! Suicide Forest of Japan
इस बार बाबा की समाधि के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

रामदेवरा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु झूमते नाचते पहुंच रहे हैं। इस बार सड़क हादसों में कई श्रद्धालुओं की मौत भी हुई है तो ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की बांधा नहीं हो इसको लेकर प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है।





