मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

जलझूलनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम मिलेगा कर्ज से छुटकारा

प्रकाशित: Sep 01, 2022 22:38रिपोर्ट: Navtej TV

हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद की एकादशी को जलझूलनी एकादशी कहा जाता है। इसे कई अन्य नाम परिवर्तनी एकादशी, पदमा एकादशी और डोल ग्यारस भी है। इस बार जलझूलनी एकादशी का व्रत मंगलवार 06 सितंबर 2022 को है और एकादशी का व्रत और पूजन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है।

जलझूलनी एकादशी पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है और इस दिन आपको मनचाहा फल भी मिलता है। इस व्रत करने से घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Dumka से Delhi तक दरिंदगी की दास्तां, एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ीं बेटियां!

जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं और वे विश्राम के दौरान करवट लेते हैं। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से आपको कर्ज से छूटकारा मिल जाता है और सेहत अच्छी होती है। एकादशी का पूजन करने से तीनों लोकों का पूजन हो जाता है।


आर्थिक समस्या से मुक्ति के लिए जलझूलनी एकादशी का व्रत बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। विवाह अड़चने आ रही हैं तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और जल्द विवाह होगा।