मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इस मस्जिद में रात को सजती है भूतों की महफिल

प्रकाशित: Jun 11, 2022 22:49रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में जैसे खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है, उसी तरह से यहां भूतिया जगहों की भी कमी नहीं है। इन जगहोंपरकई डरावने राज है जो अपने अंदर किस्से और कहानियों को समेटे हुए है, आज फिर हम हाजिर हैं एक नई कहानी के साथ,आजहम आपको बताएंगेएक ऐसी मस्जिद के बारे में जहां शाम होते ही लग जाती है भूत-जिन्नों की महफिल, वो है दिल्ली की जमाली कमाली मस्जिद...

जमाली कमाली मस्जिद कुतुब मीनार के नजदीक ही है, लेकिन बहुत कम लोग इसके इतिहास के बारे में जानते है, मुगल काल में इस मस्जिद की प्रसिद्धि कुतुब मीनार से भी ज्यादा थी, लेकिन अब लोग इसे भूतिया जगह के अलावा किसी और नाम से नहीं जानते, इस मस्जिद में जमाली और कमाली की 2 अलग-अलग कब्रें है।
Nupur की पैंगबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी तो दूसरी तरफ MUSLIM बने HINDU!

जमाल खान सिकंदर लोदी के शासनकाल में भारत आकर यहीं बस गए थे, जमाल खान को उनकी कविताओँ की वजह से जमाली नाम से प्रसिद्धि मिली, मुगलों के शासनकाल में उन्हें बाबर के दरबार में जगह मिली और हुमायु ने खुद जमाली की मौत के बाद उसका मकबरा बनवाया था और कमाली के बारे में इतिहासकारों के अलग-अलग तर्क हैं कोई कमाली को जमाली का भाई तो कोई कमाली को उनकी पत्नी बताता है, कमाली की मौत के बाद उसका मकबरा भी जमाली के पास ही बनवाया गया था,

कहा जाता है कि जमाली-कमाली की आत्माएं जिन्नों के साथ रहती है, रात को यहां बिजली झपकना, जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आना और कई अद्दश्य परछाइयों को देखा गया है, यहीं नहीं यहां जाने पर ऐसा लगता कोई आपके पास में खड़ा है लेकिन आप उसे देख नहीं पा रहे है, यहां तक की कई लोगों को यहां थप्पड़ भी पड़े है लेकिन किसी कोकुछ नजर नहीं आता,


हालांकि इस मस्जिद की रखवाली करने वाले चौकीदार भूतों और जिन्नों के होने की बात नकारते हैं लेकिन यहां घुमने आने वाले लोग इन रहस्यों को ढूंढते रहते है, तो क्या आपने भी ऐसी कोई जगह देखी है तो उसके रहस्य और अनुभव हमें कमेंट करके जरूर बताये।