मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

जन्माष्टमी 2022ः जानें 18 या 19 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त

प्रकाशित: Aug 16, 2022 22:24रिपोर्ट: Navtej TV

हिंदू कैलेंडर के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद मा​ह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। श्रीकृष्ण माता देवकी और पिता वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था और उनके जन्म होने के डर से मामा कृष्ण अपनी बहन और जीजा को जेल में कैद कर दिया था।

कौन है बिलकिस बनो? जिसके बलात्कारी अब हुए जेल से रिहा!

इस बार जन्माष्टमी 18 अगस्त या फिर 19 अगस्त को मनायी जाएगी उसको लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है। श्रीकृष्ण का भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 2022
पंचांग के अनुसार कृष्ण अष्टमी तिथि 18 अगस्त दिन गुरुवार रात 09 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन 19 अगस्त दिन शुक्रवार को रात 10 बजे से होगा। ऐसे में पूजा का मुहूर्त 18 अगस्त को ही है तो जन्माष्टमी भी इसी दिन मनाई जाएगी।


18 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त रात्रि के समय में 12 बजकर 02 मिनट से देर रात 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। 19 अगस्त को वैष्णव जन्माष्टमी है।