जया एकादशी पर जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत
हिन्दु धर्म में एकादशी तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है और कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से आपका जीवन सफल हो जाता है। फरवरी माह में माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी का पर्व है और इस भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार 12 फरवरी, शनिवार को जया एकादशी व्रत के दिन एक खास संयोग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार जया एकादशी व्रत शनिवार के दिन होने के कारण खास संयोग बना है। इस दिन मकर राशि में बुधादित्य योग बनेगा जो बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
जया एकादशी व्रत के दिन आप खाना नहीं खाए और केवल दूध-दही, फल आदि का प्रयोग करें। इस दिन व्रत करने के बाद द्वादशी के दिन चावल, आटा, दाल, नमक, घी का दान जरूर करना चाहिए।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत के साथ अच्छे से पूजा करें और टूटे हुए फूल पत्ते आदि नहीं चढ़ाए। एकादशी का व्रत रखने वाले को इस दिन किसी प्रकार का गलत काम नहीं करना चाहिए और घर में किसी भी सदस्य को मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन आपको केवल भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए।
जन्म कुण्डली ,शिक्षा,कैरियर (जाॅब या बिजनेस), प्रोफेशनल ग्रोथ,लव लाइफ,मैरिड लाइफ,बच्चे का जन्म,फाइनेंसल कंडिशन,प्रोपर्टी,भौतिक संपत्ति,विदेश यात्रा तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयो का ज्योतिष विज्ञान के द्वारा विंशोतरी महादशा अन्तर्दशा की अवधारणा का उपयोग करते हुए भूतकाल,वर्तमान काल और भविष्यकाल का आंकलन करते हुए ज्योतिष परामर्श देते है। महाराज विष्णु शांडिल्य
हनुमान आश्रम,30 ए श्याम वाटिका रामनगर सोडाला जयपुर,राजस्थान| संपर्क करें: 9928262933





