मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जोधपुर हिंसा: CM गहलोत बोले- बड़ी घटना नहीं हुई, पुलिस का दंगाईयों पर एक्शन जारी

प्रकाशित: May 05, 2022 00:12रिपोर्ट: Navtej TV

जोधपुर हिंसा मामले में सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कुछ हुआ कोई ऐसा मुद्दा नहीं था कि जहां दंगा भड़कने की स्थिति आए, ये तो हम लोगों ने दंगा कहीं होने नहीं दिया, न करौली में, न राजगढ़ में, न जोधपुर में, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने कहा जब जब हिंदू-मुस्लिम के दंगे हुए हैं तो क्या स्थिति बनती है पूरा देश जानता है। गुजरात,यूपी और बिहार में ऐसा हुआ हो चुका है जो इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में लिखा गया है।

ईद के दिन हुए उपद्रव के बाद दंगाईयों पर पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है और अब तक 140 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार से लागू कर्फ्यू लगातार जारी है वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शहर में पूरी तरह से शांति है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जोधपुर पहुंचे गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव कानून-व्यवस्था का जायजा लेता हुए कहा दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

​​​​​​​

इस घटना का मुख्य कारण अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर लगा भगवा झंडा हटाकर वहां इस्लामिक झंडा लगाने को बताया जा रहा है। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच कहासुनी हुई फिर यह हिंसक रूप लेते हुए दंगों में बदल गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए तो आम नागरिक भी इसका शिकार हुए है।