मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

गठिया की बीमारी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

प्रकाशित: Nov 26, 2021 17:53रिपोर्ट: Navtej TV
आज के समय सभी लोगों जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है और इस बीमारी से निजात पाने के लिए लोग पानी की तरह पैसे बहा देते है। इसके बाद भी लोगों को इस दर्द से राहत नहीं मिल पाती है। गठिया हड्डियों से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी होती है इसके कारण चलने फिरने में भी बहुत परेशानी होती है। बढ़ती उम्र के साथ गठिया की बीमारी भी बढ़ती जाती है। लेकिन आजकल युवा वर्ग भी गठिया की बीमारी होने के कई मामले सामने आ रहे हैं। हड्डियों के जोड़ों में यूरिक एसिड इकट्ठा होने गठिया की बीमारी होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे है जो गठिया की बीमारी से छुटकारा दिला सकते हैं।

1. गठिया की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को अदरक का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए और ऐसा करने से उनको इस बीमारी से आराम मिलता है। आप सर्दी के मौसम में अदरक के पेस्ट को दर्द वाली जगह लगाने के साथ इसको खाने के रूप में इस्तेमाल करें तो आपको फायदा मिलेगा।
2. गठिया की बीमारी का रामबाण इलाज सेब का सिरका होता है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पीना शुरू कर दें ऐसा करने से धीरे—धीरे गठिया की बीमारी से आराम मिलता जाएगा। आपको सर्दी के मौसम गुड का सेवन कम करना होगा।
3- हल्दी के सेवन से भी गठिया की बीमारी में राहत मिलती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व पाया जाता है जोड़ो में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेंट्री जैसे पोषक तत्व होते है जो जोड़ो के सूजन को कम करता है।