राजस्थान: ज्योति खंडेलवाल ने रैली स्थगित करने के लिये सोनिया गांधी को लिखा पत्र
जयपुर में 12 दिसंबर को कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में विशाल रैली करने जा रही है लेकिन इस रैली को स्थगित करने की मांग अब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज महिला नेता ज्योति खंडेवाल ने कर दी है। इस रैली को लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है लेकिन सीडीएस बिपिन रावत के असामयिक निधन के कारण इस रैली को स्थगित करने की मांग उठी है। जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने 12 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को स्थगित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस रैली को स्थगित करने की मांग की है।
इस पत्र में उन्होंने कहा है कि यह रैली सही लेकिन मौजुदा हालात ऐसे बन गये है जिसे ध्यान में रखते हुए इस रैली को स्थगित करना ठीक होगा। एक तरफ तो कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है और सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के कारण पार्टी को रैली स्थगित करनी चाहिए।
जयपुर में ओमिक्रॉन के कई मामले तेजी से बढ़े है तो लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीडीएस बिपिन रावत और सेना के 13 अफसरों की शहादत के कारण पूरा देश शोक में डूबा हुआ है तो हमें रैली करने का विचार थोड़े समय के लिये टाल देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस रैली को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और रैली स्थगित होती है तो उन्हें फिर से रैली की तैयारियों में खर्चा करना होगा।