मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

कोरोना की दवा नहीं है काढ़ा, ज्यादा सेवन से होगा नुकसान

प्रकाशित: Jan 04, 2022 22:32रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से कई लोगों ने यह धारणा बना ली है कि अगर वह काढ़े का सेवन करेंगे तो उनको कोरोना वायरस नहीं होगा। लेकिन यह धारण गलत है और इसके कारण कई लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। काढ़ा केवल इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है और इसका सेवन निश्चित मात्रा में करने पर ही इसका फायदा मिलता है। आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी काढ़े के प्रयोग की सलाह देते हुए इसकी निश्चित मात्रा तय की जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ सकती है लेकिन कोरोना का यह रामबाण इलाज नहीं है।

इन चीजों के सेवन से घटेगी इम्यूनिटी और बढ़ेगा Omicron का खतरा, जल्द करें तौबा

भारत में आम दिनों में भी काढ़े का प्रयोग होता है लेकिन कोरोना महामारी के बाद इसका प्रयोग ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप इसका सेवन सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक करेंगे तो ही इसका लाभ मिलेगा। इसको बनाने के लिए तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, शुंठी या सोंठ और मुनक्का का इस्तेमाल करें अपने टेस्ट के हिसाब से गुड़ और नींबू का रस का इस्तेमाल करें। सुबह खाली पेट काढ़े का प्रयोग नहीं करना चाहिए।


काढ़े के ज्यादा प्रयोग से शरीर को नुकसान होता और आपकी इम्यूनिटी बढ़ने की जगह घटती है। इसके सेवन से नाक से खून बहना और पेट दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। कई लोगों को पेशाब में जलन होने के साथ एसिडिटी भी होने लगती है। आप कोरोना से बचने के चक्कर में अपने आपको इतना कमजोर बना लेंगे ​की कोरोना आपके शरीर में आसानी से घर कर जाएगा। काढ़े के भरोसे नहीं रहे और कोरोना से बचने के लिए मास्क औ वैक्सीन की डोज लें। अगर आपको कोई परेशानी है तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।