मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

प्रकाशित: Apr 18, 2023 13:04रिपोर्ट: Navtej TV

केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर प्रशासन ने लगभग सभी तैयारी कर ली है और 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। प्रशासन सभी तैयारियों के मद्देनजर पैदल मार्ग पर जमी बर्फ को पूरी तरह से हटाने में लगा हुआ है।

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी और इस दिन गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे तो वहीं 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को अधिकृत किया है। चारधाम यात्रा के लिए 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ स्टेशन स्थापित किया जाएगा। चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी कर दी गई है। भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में
चारधाम यात्रा को माना जाता है।