मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

करौली हिंसा में पक्षपात कार्यवाही के बाद किरोड़ी ने दी धरने की चेतावनी

प्रकाशित: Apr 08, 2022 20:47रिपोर्ट: Navtej TV

करौली हिंसा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। इस मामले में कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे है जिनको देखकर लग रहा है कि पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही की है और इसी वजह से इस मामले में अब किरोड़ी लाल मीणा की एंट्री हो चुकी है। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज करौली पहुंचे और बाजारों का दौरा करते हुए हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

मस्जिद के बाहर महंत ने दी Muslim Womens के Rape की धमकी,VIDEO
किरोडी लाल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन इस मामले में तुष्टीकरण की नीति अपना रहा है। अगर सरकार को कार्यवाही करनी है तो इसमें पक्षपात नहीं करें और सबूतों के आधार पर कार्यवाही करें। उन्होंने आरोप लगाया कि घटनाक्रम का मुख्य सूत्रधार पार्षद मतलूब है जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

​​​​​​​

वीडियो में साफा तौर पर वह दिख रहा है और पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में उस पर कार्यवाही करने से बच रही है। जिन्होंने पथराव किया वे खुलेआम घूम रहे हैं और रैली में शामिल लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि पुलिस प्रशासन ने निर्दोष लोगों को फंसाया तो वे करौली में धरना देना शुरू कर देंगे।