मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

लेडी डॉन के प्यार में 2 दोस्त बन गए जानी दुश्मन, फिर शुरू हुआ गैंगवार

प्रकाशित: Jan 22, 2022 19:07रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान की दूसरी 'लेडी डॉन' रेखा मीना इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। इस 'लेडी डॉन' की कहानी को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है और हम आज इसकी पूरी कहानी बताने जा रहे है। करौली की 19 साल की रेखा की अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई है।

रेखा मीणा टोडाभीम के नांगला लाट की रहने वाली है, बचपन में ही उसकी मां की मौत हो गई थी. पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं. रेखा ने जयपुर के जगतपुरा में रहकर अपने स्कूल की पढ़ाई की. फिर उसने क्राइम की दुनिया का रुख कर लिया. रेखा क्या करती थी, परिवार में किसी को भी पता नहीं था. सोशल मीडिया अटेंशन का भी रेखा को चस्का था. वह अपने बारे में बड़ी-बड़ी बाते लिखा करती थी।

Udaipur Gang Rape: खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, महिला बिना साड़ी के पहुंची Police Station

‘लेडी डॉन’ को है स्पोर्ट्स बाइक और लग्जरी गाड़ियों का शौक!
रेखा को सोशल मीडिया का काफी क्रेज है. वह अपने पार्टी के वीडियो शेयर किया करती थी. उसे स्पोर्ट्स बाइक और लग्जरी कार पसंद है. वह बदमाशों को लड़ने की धमकी तक देती है. रेखा पर आरोप है कि उसने हिस्ट्रीशीटर पप्पू मीणा के घर अपने साथियों को भेजा और उस पर गोलियां चलाई।


रेखा मीना को लगा ‘लेडी डॉन’ कहलाने का शौक!
19 साल की उम्र में उसे गोलियों और गालियों का शौक था, वह फेसबुक पर लाइव आकर अपने विरोधियों को धमकी देती, भद्दी गालियां देती, कम उम्र में ही रेखा गैंगवार में भी शामिल रही, धीरे-धीरे टोडाभीम की रहने वाली रेखा पूरे करौली में फेमस हो गई. सोशल साइट्स पर रेखा कई फॉलोअर्स भी हैं. वह अक्सर अपने वीडियो शेयर किया करती थी।

ये खबर आप तभी देखिये जब आप अपने आंसू रोक पाये,देखें Video

रेखा के प्यार में दो गैंगेस्टर बन दूश्मन
पप्पू मीणा उर्फ पीएल भड़क्या और इनामी बदमाश अनुराज मीणा कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। रेखा के आने के बाद एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले एक दूसरे की जांन लेने पर उतर आए। बताया जाता है ​कि रेखा और अनुराज मीणा एक साथ रहने लगे तो एक दिन रेखा की मुलाकात पप्पू से हुई तो रेखा पप्पू के साथ रहने लगी। एक दिन अनुराज और रेखा की लाइव फेसबुक पोस्ट को देखकर पप्पू नाराज हो गया और दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। अनुराज ने अपने दोस्तों के साथ पप्पू के घर जाकर उसके पेट में नजदीक से गोली मारने के साथ ही परिवार से मारपीट की और वीडियो बनाया। पुलिस ने जब इस ‘लेडी डॉन’ को गिरफ्तार किया तो जांच में सामने आया कि ये अनुराज की महिला मित्र है। इसका बॉयफ्रेंड अनुराज भी बदमाश है। अनुराज पर मारपीट व हमले का आरोप है। रेखा से जुड़े चार लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया था।

जोधपुर: मां की ममता देख कर लोगों की आंखे हुई नम, देखें वीडियों

‘लेडी डॉन’ सोशल मीडिया पर लाइव आकर देती थी गालियां!
रेखा मीणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थी, वो लाइव पर राइवल गैग के सद्स्यों पर गालियों की बौछार करती थी, रेखा ने पूरे करौली जिले में अपना खौफ बना रखा था, इलाके की हर छोटी-बड़ी पार्टियों में रेखा मौजूद रहती थी, रेखा ने लड़ाई-झगड़े तो दूर, तमंचे पर डिस्को की कई रील्स उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे. उसे देख अच्छे-अच्छे बदमाशों को बोलती बंद हो जाती थी। वहीं अब ये ‘लेडी डॉन’ रेखा मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसपर सोशल मीडिया पर गाली गलौज करने, धमकी भरा वीडियो वायरल करने, मारपीट और हत्या के प्रयास के लिए उकसाने के मामले दर्ज है, पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।