मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

करौली हिंसा: पुलिस ने दिया दंगाइयों का साथ और कहा अब घर जाओ, देखें वीडियो

प्रकाशित: Apr 07, 2022 18:32रिपोर्ट: Navtej TV

करौली हिंसा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है लेकिन इस हिंसा के कई वीडियो सामने आ रहे है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि पुलिस की नाकामी के कारण इतने बड़ा दंगा हुआ। इस मामले में प्रदेश की गहलोत सरकार दोनों पक्षों को जिम्मेदार बताकर मामले को टालने में लगी है लेकिन एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दंगा करने में किसका हाथ है।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस के जवान ही दंगा करने वालों के आगे बेबस नजर आ रहे है और उनसे कह रहे हैं कि बहुत हुआ अब घर जाओं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस के सामने ही लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर गली में आए और वाहनों में तोड़फोड़ करते रहे।

इसके दौरान पुलिस तमाशा देखती रही और दंगाई लोगों को लाठी-सरियों से मार रहे थे। पुलिसकर्मी दंगाई से कह रही है ठीक है, गाड़ी तोड़ दी है, अब चले जाओ, जाओ, नहीं तो दंगा हो जाएगा। अरे हो गया, हो गया, अब बस जाओ, जाओ, आराम से घर जाओ। इस वीडिया में साफ दिख रहा है कि नाबालिग बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पुलिसकर्मियों के सामने दंगा करते रहे लेकिन पुलिस उनको देखती रही।


दंगाइयों ने पुलिस के सामने दुकानों में आग लगाई और कई गाड़ियां जलाईं। पुलिस का एक दूसरा रूप भी दिखा जिसमें कॉन्स्टेबल नेत्रेश ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए आग में फंसी मां और उसकी ढाई साल की बेटी को बचाया। लेकिन हिंसा हुई तब जो पुलिसकर्मी मौके पर थे, वे भी तमाशबीन बने हुए थे।