मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर: प्रदेश में जल्द होगा 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन, मंदिर में नमाज़ पड़े जाने पर भड़के हिन्दू संगठन

प्रकाशित: Jan 31, 2022 17:57रिपोर्ट: Navtej TV

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में प्रदेश में सराहनीय कार्य हुआ है। मीणा ने बताया कि प्रदेश में 96 फीसद से ज्यादा लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की तादाद 80 प्रतिशत तक जा पहुंची है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 96.3 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम व 80.3 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों को 62.9 फीसद व 33.4 प्रतिशत को प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी हैं।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के बीच के अंतराल के चलते दूसरी डोज लगाने की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के अहाते मे स्थित शिव मंदिर की छत पर बीते कुछ समय से नमाज़ पड़ी जा रही थी। जिसके बाद धरोहर बचाओ समिती के संरक्षक भारत शर्मा के आवाहन पर शिव मंदिर मे जल अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया था। सोमवार सुबह 11 बजे से जल अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया। धरोहर बचाओ समिति के कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधायक सुरेन्द्र परीक और हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य भी शामिल हुए।

इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा पर पुलिस प्रशासन की तरफ से इसे मात्र कोविड गाइड लाइंस की पालन के लिए किए गए इंतजाम के तौर पर ही बताया गया। परंतु इस दौरान पुलिस द्वारा मीडिया समेत किसी को भी मंदिर की छत पर नहीं जाने दिया गया। अभिषेक के पश्चात वहाँ मौजूद लोगों द्वारा मंदिर की छत पर ध्वज लगाने की अपील की गई। परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हे इसकी इजाजत नहीं दी गई। इस पर नाराज भीड़ ने नारे लगाना शुरू कर दिया।

बाद मे पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर वपास भेज दिया। भारत शर्मा के अनुसार संगठन द्वारा 1 मार्च 2021 तक का समय प्रशासन को दिया गया है। अन्यथा 1 मार्च को कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वज लगाया जाएगा। इस संदर्भ मे अभी फिलहाल दूसरे पक्ष की तरफ से किसी के भी द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। साथ ही पुलिस के अधिकारी भी कैमरे से बचते नजर आए।